Get App

Unicommerce IPO subscription: दूसरे दिन भी रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाया दांव, 12.23 गुना भरा इश्यू

Unicommerce IPO subscription status: यूनीकॉमर्स ई-सॉल्यूशन्स ने एंकर निवेशकों से 124.5 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस आईपीओ का लॉट साइज 138 शेयर है। कंपनी 276.57 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 13 अगस्त को होगी। यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस की शुरुआत 2012 में हुई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 07, 2024 पर 6:58 PM
Unicommerce IPO subscription: दूसरे दिन भी रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाया दांव, 12.23 गुना भरा इश्यू
Unicommerce IPO subscription: यूनीकॉमर्स ई-सॉल्यूशन्स के आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Unicommerce IPO subscription: स्नैपडील और सॉफ्टबैंक के निवेश वाली कंपनी यूनीकॉमर्स ई-सॉल्यूशन्स के आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 12.23 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 17.22 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 1.40 करोड़ शेयर हैं। इसमें सबसे ज्यादा दांव रिटेल निवेशकों ने लगाया है। निवेशकों के पास इसमें 8 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। इसके लिए 102-108 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी आईपीओ के जरिए 276.57 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

Unicommerce IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)- 0.80 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 19.51 गुना

रिटेल इंडिविजुअल इनवेस्टर्स - 35.57 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें