Unicommerce IPO subscription: स्नैपडील और सॉफ्टबैंक के निवेश वाली कंपनी यूनीकॉमर्स ई-सॉल्यूशन्स के आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 168.39 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 237.16 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 1.40 करोड़ शेयर हैं। इस आईपीओ के सभी कैटेगरी में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। इसके लिए 102-108 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी आईपीओ के जरिए 276.57 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।
