Get App

Unimech Aerospace IPO: कंपनी ने किया प्राइस बैंड का ऐलान, 500 करोड़ रुपये जुटाने का है इरादा

Unimech Aerospace IPO: यूनिमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड का आईपीओ ग्रे मार्केट में आज 350 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 1135 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 44.59 फीसदी का तगड़ा मुनाफा होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 18, 2024 पर 3:39 PM
Unimech Aerospace IPO: कंपनी ने किया प्राइस बैंड का ऐलान, 500 करोड़ रुपये जुटाने का है इरादा
Unimech Aerospace & Manufacturing IPO: यूनिमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड ने प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है।

Unimech Aerospace & Manufacturing IPO: यूनिमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड ने प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। इश्यू के लिए प्रति शेयर 745-785 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। यह आईपीओ 23 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इसमें 26 दिसंबर तक निवेश का मौका रहेगा। बता दें कि ग्रे मार्केट से भी इस आईपीओ के लिए पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं।

यूनिमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग के आईपीओ के तहत 250 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 250 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी।

Unimech Aerospace IPO का लेटेस्ट GMP

यूनिमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड का आईपीओ ग्रे मार्केट में आज 350 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 1135 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 44.59 फीसदी का तगड़ा मुनाफा होगा। हालांकि, ध्यान रहे कि ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलती रहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें