Get App

Uniparts India IPO: दूसरे दिन 2.02 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, GMP में भी आज आई उछाल

Uniparts India IPO GMP: बाजार जानकारों के मुताबिक, यूनिपार्ट्स के शेयर गुरुवार को करीब 75 रुपये के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर कारोबार कर रहे थे

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 02, 2022 पर 4:03 PM
Uniparts India IPO: दूसरे दिन 2.02 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, GMP में भी आज आई उछाल
Uniparts India अपने IPO से कुल 835.61 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है

Uniparts India IPO Subscription: यूनिपार्ट्स इंडिया के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को गुरुवार 1 दिसंबर को बोली खुलने के दूसरे दिन तक 2.02 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी ने अपने IPO के तहत कुल 1.01 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसके बदले में निवेशकों ने दूसरे दिन तक 2.04 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां जमा की हैं। रिटेल निवेशकों और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) दोनों से कंपनी के IPO को अभी तक अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। यूनिपार्ट्स इंडिया का IPO कल शुक्रवार 2 दिसंबर को बंद होगा।

रिटेल निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित शेयरों के हिस्से को दूसरे दिन तक 2.01 गुना सब्सक्राइब किया है। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने अपने लिए आरक्षित शेयरों के लिए करीब 3.41 गुना अधिक बोली लगाई है। हालांकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा दूसरे दिन भी नहीं भर पाया और अभी तक यह 97% सब्सक्राइब हुआ है।

Uniparts India के बारे में डिटेल

Uniparts India का IPO बुधवार 30 नवंबर बोली के खुला था और यह शुक्रवार 2 दिसंबर को बंद होगा। IPO के लिए कंपनी ने 548-577 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी अपने IPO से कुल 835.61 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है। इसका मतलब है कि कंपनी अपने IPO के तहत कोई भी नए शेयर नहीं जारी कर रही है। बल्कि IPO में शामिल सभी 1.44 करोड़ शेयरों को इसके प्रमोटरों और मौजूदा शेयरधारकों की तरफ से बिक्री के लिए रखा गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें