Uniparts India IPO Listing: यूनीपार्ट्स इंडिया के शेयरों की सोमवार 12 दिसंबर को लिस्टिंग है। इसके 836 करोड़ रुपये के आईपीओ को निवेशकों का बेहतर रिस्पांस मिला था और यह इश्यू 25 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। हालांकि ग्रे मार्केट में इसके शेयर कुछ फीके हुए है। जिस दिन आईपीओ खुला था, यानी 28 नवंबर को इसके शेयर 140 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे थे लेकिन अब यह 54 रुपये की जीएमपी पर है। हालांकि बाजार के जानकारों के मुताबिक जीएमपी से लिस्टिंग का कोई लेना-देना नहीं है। कंपनी के शेयरों की शुरुआत उसके फंडामेंटल और उस दिन बाजार की परिस्थिति के हिसाब से होती है।
