Upcoming IPO: शेयर बाजार में खेलना चाहते हैं दांव तो रहें तैयार, इस हफ्ते खुल रहे हैं 10 IPO

साम्ही होटल्स, Zaggle Prepaid Ocean Services और Yatra Online IPO पिछले सप्ताह 14 सितंबर को ओपन हुए थे। साम्ही होटल्स और Zaggle का IPO 18 सितंबर को बंद होगा। Yatra Online के IPO की क्लोजिंग 20 सितंबर को होगी। इसके अलावा होलमार्क ऑप्टो-मेक्ट्रोनिक्स, सेलेकोर गैजेट्स और कोडी टेक्नोलैब के पहले से चल रहे IPO 20 सितंबर को बंद होंगे।

अपडेटेड Sep 17, 2023 पर 10:06 PM
Story continues below Advertisement
18 सितंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में आपके पास 16 IPO में पैसा लगाने का मौका रहेगा।

Upcoming IPO: अगर आप शेयर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं और कोई अच्छा मौका तलाश रहे हैं तो तैयार हो जाइए। 18 सितंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में आपके पास 16 IPO में पैसा लगाने का मौका रहेगा। इनमें 10 नए खुल रहे IPO होंगे और 6 पहले से ओपन IPO रहेंगे। इन नए 10 IPO के माध्यम से कम से कम 2400 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश होगी।

नए खुलने वाले IPO की लिस्ट

18 सितंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में जो IPO खुलेंगे, उनमें सबसे पहले बात करते हैं साई सिल्क्स कला मंदिर और सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया की। ये दोनों पब्लिक इश्यू 20 सितंबर को ओपन होंगे और 22 सितंबर को बंद हो जाएंगे। तेलंगाना की अपैरल कंपनी साई सिल्क्स कला मंदिर के इश्यू के लिए प्राइस बैंड 210-222 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी का मकसद IPO से 1201 करोड़ रुपये जुटाना है। रियल एस्टेट डेवलपर सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया के 730 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड 366-385 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। इसके बाद मनोज वैभव जेम्स 'एन' ज्वैलर्स है, जिसका IPO 22 से 26 सितंबर तक ओपन रहेगा। इसके लिए प्राइस बैंड 204-215 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी की योजना इश्यू से 270.20 करोड़ रुपये जुटाने की है।


SME सेगमेंट में मधुसूदन मसाला, टेकनोग्रीन सॉल्युशंस और मास्टर कंपोनेंट्स के IPO 18 सितंबर को लॉन्च होंगे और 21 सितंबर को बंद होंगे। मधुसूदन मसाला के आईपीओ का प्राइस बैंड 66-70 रुपये प्रति शेयर है और IPO 23.80 करोड़ रुपये का है। टेकनोग्रीन सॉल्युशंस के 16.72 करोड़ रुपये के IPO के लिए प्राइस बैंड 86 रुपये प्रति शेयर और मास्टर कंपोनेंट्स के 15.43 करोड़ रुपये के IPO के लिए प्राइस बैंड 140 रुपये प्रति शेयर पर फिक्स्ड है। इसके अलावा हाई-ग्रीन कार्बन, मंगलम अलॉयज और मार्को केबल्स एंड कंडक्टर्स के पब्लिक इश्यू 21 सितंबर को खुलेंगे और 25 सितंबर को बंद होंगे। हाई-ग्रीन कार्बन के IPO के लिए प्राइस बैंड 71-75 रुपये प्रति शेयर है। वहीं मंगलम अलॉयज और मार्को केबल्स एंड कंडक्टर्स के इश्यू के लिए क्रमश: 80 और 36 रुपये प्रति शेयर का फिक्स्ड प्राइस बैंड है। एक और कंपनी ऑर्गेनिक रीसाइक्लिंग सिस्टम्स के 50 करोड़ रुपये के IPO के लिए बोली 21 से 26 सितंबर तक लगाई जा सकेगी।

Jupiter Life Line IPO : दमदार सब्सक्रिप्शन के बाद अब मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद, जानिए ग्रे मार्केट का लेटेस्ट अपडेट

कौन से IPO चल रहे हैं ओपन

साम्ही होटल्स, Zaggle Prepaid Ocean Services और Yatra Online IPO पिछले सप्ताह 14 सितंबर को ओपन हुए थे। साम्ही होटल्स और जैगल का IPO 18 सितंबर को बंद होगा। साम्ही होटल्स IPO 1370.1 करोड़ रुपये का है, वहीं Zaggle Prepaid Ocean Services पब्लिक इश्यू से 563.38 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कॉरपोरेट ट्रैवल कंपनी Yatra Online के IPO की क्लोजिंग 20 सितंबर को होगी। 775 करोड़ रुपये का यह इश्यू 15 सितंबर को खुला था। इसके अलावा होलमार्क ऑप्टो-मेक्ट्रोनिक्स, सेलेकोर गैजेट्स और कोडी टेक्नोलैब के पहले से चल रहे IPO 20 सितंबर को बंद होंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।