Get App

Upcoming IPO : अगले हफ्ते खुलने वाले हैं ये 4 आईपीओ, कुल 630 करोड़ रुपये जुटाने का है इरादा

अगले हफ्ते 4 कंपनियां अपना आईपीओ लॉन्च करने वाली हैं। इनमें से एक मेनबोर्ड आईपीओ है जबकि अन्य 3 आईपीओ SME सेगमेंट से हैं। इन कंपनियों में Aatmaj Healthcare, HMA Agro Industries, Veefin Solutions और Essen Speciality Films शामिल हैं

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jun 18, 2023 पर 3:57 PM
Upcoming IPO : अगले हफ्ते खुलने वाले हैं ये 4 आईपीओ, कुल 630 करोड़ रुपये जुटाने का है इरादा
आईपीओ निवेशकों को प्राइमरी मार्केट से कमाई के कई शानदार मौके मिलने वाले हैं।

Upcoming IPO : आईपीओ निवेशकों को प्राइमरी मार्केट से कमाई के कई शानदार मौके मिलने वाले हैं। दरअसल, अगले हफ्ते 4 कंपनियां अपना आईपीओ लॉन्च करने वाली हैं। इनमें से एक मेनबोर्ड आईपीओ है जबकि अन्य 3 आईपीओ SME सेगमेंट से हैं। इन कंपनियों में Aatmaj Healthcare, HMA Agro Industries, Veefin Solutions और Essen Speciality Films शामिल हैं। यहां हमने इन आईपीओ से जुड़ी पूरी डिटेल दी है। इन चारों कंपनियों का लक्ष्य अगले हफ्ते पब्लिक इश्यू के जरिए 630 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने का है।

Aatmaj Healthcare आईपीओ

गुजरात स्थित हेल्थ केयर सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी आत्मज हेल्थकेयर (Aatmaj Healthcare) पहली कंपनी है जिसका अगले हफ्ते आईपीओ आने वाला है। यह आईपीओ 19 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और निवेशक इसमें 21 जून तक निवेश कर सकेंगे। यह एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है, जिसकी कीमत 60 रुपये प्रति शेयर है। इसके तहत 64 लाख शेयर जारी कर 38.40 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इस आईपीओ की लिस्टिंग 30 जून को NSE इमर्ज पर होगी।

आत्मज जुपिटर हॉस्पिटल्स के नाम से अपने अस्पतालों को ऑपरेट करता है। यह वड़ोदरा, गुजरात के अस्पतालों के माध्यम से 175 बिस्तरों तक बढ़ाई जा सकने वाली 130 बिस्तरों की कुल बेड कैपिसिटी के साथ मरीजों को हेल्थ केयर सर्विस प्रदान करता है। आईपीओ फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और अधिग्रहण और अन्य स्ट्रेटेजिक इनिशिएटिव के लिए किया जाएगा। कंपनी सामान्य कॉरपोरेट खर्चों और इश्यू खर्चों के अलावा, मेडिकल इक्विपमेंट भी खरीदेगी और पब्लिक इश्यू मनी के माध्यम से अपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें