Upcoming IPO: मेनबोर्ड में रहेगा सन्नाटा, SME सेगमेंट में मचेगा धमाल; जानें पूरी डिटेल

SME बाजार में अगले हफ्ते जबरदस्त हलचल रहेगी, क्योंकि 4 कंपनियां अपने IPO लॉन्च करने जा रही हैं, जिनके जरिए कुल ₹185 करोड़ जुटाए जाएंगे। वहीं, 5 नई कंपनियां SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगी। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

अपडेटेड Mar 23, 2025 पर 8:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस हफ्ते 5 नई कंपनियां SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगी।

Upcoming IPO:आईपीओ बाजार में पिछले काफी समय से सुस्ती है। Mainboard सेगमेंट में पिछले एक महीने से कोई नया इश्यू लॉन्च नहीं हुआ। लेकिन SME सेगमेंट में लगातार हलचल बनी हुई है। इस हफ्ते (24 मार्च से शुरू) चार नए SME कंपनियां दलाल स्ट्रीट पर दस्तक देने वाली हैं, जो कुल मिलाकर ₹185 करोड़ जुटाने की योजना बना रही हैं।

Desco Infratech IPO

Desco Infratech इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी है। इसके आईपीओ को 24 मार्च से 26 मार्च तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। कंपनी IPO के जरिए ₹30.75 करोड़ जुटाने वाली है। यह पूरी तरह से 20.5 लाख नए शेयरों का इश्यू होगा। कंपनी ने अपने शेयर का प्राइस बैंड ₹147-₹150 प्रति शेयर तय किया है।


Shri Ahimsa Naturals IPO

जयपुर की यह कंपनी क्रूड कैफीन प्रोसेसिंग का काम करती है और ₹73.81 करोड़ जुटाने का लक्ष्य लेकर आ रही है। इस IPO में ₹50.02 करोड़ के 42.03 लाख नए शेयर जारी होंगे। वहीं, प्रमोटर्स ₹23.79 करोड़ के 19.99 लाख शेयर बेचेंगे। प्राइस बैंड ₹113-₹119 प्रति शेयर तय किया गया है। इसकी ओपनिंग 25 मार्च और क्लोजिंग 27 मार्च को होगी।

ATC Energies System IPO

लिथियम आयन बैटरी बनाने वाली ATC Energies System भी इस हफ्ते अपना IPO लेकर आ रही है। इसे 25 से 27 मार्च तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा। कंपनी का इरादा ₹63.76 करोड़ जुटाने का है। यह IPO 54.03 लाख शेयरों का होगा। इसमें 43.23 लाख नए शेयर (₹51.02 करोड़) होंगे, जबकि प्रमोटर्स 10.8 लाख शेयरों की बिक्री (₹12.74 करोड़) करेंगे। इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹112-₹118 प्रति शेयर तय किया गया है।

Identixweb IPO

यह 26 मार्च को खुलेगा और इसे 28 मार्च तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा। Shopify ऐप डिवेलपर कंपनी Identixweb इस हफ्ते SME IPO से ₹16.66 करोड़ जुटाने जा रही है। इस इश्यू के तहत 30.8 लाख शेयर जारी किए जाएंगे, जिसकी प्राइस बैंड ₹51-₹54 प्रति शेयर रखी गई है।

इस हफ्ते SME मार्केट में नई लिस्टिंग्स

  • नए IPO के अलावा इस हफ्ते पांच SME कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही हैं:
  • Paradeep Parivahan (लॉजिस्टिक्स कंपनी) - 24 मार्च (BSE SME)
  • Divine Hira Jewellers (गोल्ड ज्वेलरी रिटेलर) - 24 मार्च (NSE Emerge)
  • Grand Continent Hotels (बेंगलुरु-स्थित होटल चेन) - 27 मार्च (NSE Emerge)
  • Rapid Fleet Management Services - 28 मार्च (NSE Emerge)
  • Active Infrastructures - 28 मार्च (NSE Emerge)

यह भी पढ़ें: Stock Market Outlook: इस हफ्ते दलाल स्ट्रीट का कैसा रहेगा मिजाज? ये 10 बड़े फैक्टर करेंगे तय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।