Upcoming IPO : SME सेगमेंट में लगातार कई कंपनियों के आईपीओ आ रहे हैं। इस हफ्ते तीन दिनों में दलाल स्ट्रीट पर तीन आईपीओ आने वाले हैं। हालांकि मेन बोर्ड सेगमेंट ज्यादा हलचल नहीं दिख रही है। इस कैलेंडर ईयर में अब तक मेन बोर्ड सेगमेंट में कुल 7 आईपीओ लॉन्च हुए हैं। जबकि SME सेगमेंट की बात करें तो अब तक 65 आईपीओ ने दस्तक दी है। आईपीओ निवेशकों को इस हफ्ते निवेश के कई मौके मिलने वाले हैं। जिन तीन कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं उनमें Cosmic CRF, Cell Point (India) और Vilin Bio Med शामिल हैं। यहां हमने इन तीनों इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल दी है।
