Upcoming IPO : बीते कुछ महीनों में कई कंपनियों ने अपने आईपीओ लॉन्च किए हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है। PRIME डेटाबेस पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस हफ्ते एक मेनबोर्ड और चार SME IPO खुलने वाले हैं। मेनबोर्ड सेगमेंट में नोएडा स्थित हॉस्पिटल चेन यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज का आईपीओ खुलने वाला है। वहीं, चार SME IPO में Innovatus Entertainment Networks, Khazanchi Jewellers, Shri Techtex और Yasons Chemex Care शामिल हैं। आइए जानते हैं इन आईपीओ से जुड़ी पूरी डिटेल।
