Get App

Utkarsh SFB ने अपना IPO साइज 63% घटाया, सेबी में दाखिल किया संशोधित ड्रॉफ्ट पेपर

Utkarsh Small Finance Bank 2010 से कारोबार में है। यह मुख्य रूप से उत्तरप्रदेश और बिहार में माइक्रो फाइनेंसिंग के कारोबार में है ।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 30, 2022 पर 12:47 PM
Utkarsh SFB ने अपना IPO साइज 63% घटाया, सेबी में दाखिल किया संशोधित ड्रॉफ्ट पेपर
Utkarsh Small Finance Bank के पास कुल 31.4 लाख कस्टमर हैं। इनमें से अधिकांश कस्टमर बिहार, उत्तरप्रदेश और झारखंड के ग्रामीण और अर्धशहरी इलाकों से आते हैं

Utkarsh Small Finance Bank ने अपने प्रस्तावित आईपीओ की साइज में करीब 63 फीसदी की कटौती करते हुए इस आईपीओ के लिए सेबी में संशोधित ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया है। अब यह आईपीओ 500 करोड़ रुपये का होगा। इस आईपीओ में सिर्फ शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल होगा।

बता दें कि इसके पहले 21 जुलाई 2021 को Utkarsh Small Finance Bank ने 1350 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी में अर्जी दाखिल की थी। इसमें 750 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 600 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल था। लेकिन अब इसकी आईपीओ की साइज को घटाकर 500 करोड़ रुपये कर दिया गया है और इस आईपीओ में सिर्फ फ्रेश इश्यू किया जाएगा।

हालांकि Utkarsh Small Finance Bank आईपीओ के साइज घटाने की वजह नहीं बताई है। इस आईपीओ से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी की भविष्य कीपूंजी जरुरतों को पूरा करने के लिए टियर 1 कैपिटल बेस में बढ़ोतरी करने में किया जाएगा। बता दें कि 31 मार्च 2022 तक कंपनी का टियर 1 कैपिटल बेस 1420.76 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें