Utkarsh SFB IPO: आखिरी दिन मिला 102 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन, पैसा लगाने के लिए टूट पड़े निवेशक

Utkarsh IPO: उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank) के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी के IPO में पैसा लगाने के लिए आज यानी शुक्रवार 14 जुलाई को आखिरी दिन था और बोली खत्म होने तक IPO को 101.91 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला

अपडेटेड Jul 14, 2023 पर 8:51 PM
Utkarsh IPO: उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों का अलॉटमेंट 19 जुलाई को फाइनल होगा

Utkarsh Bank IPO: उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank) के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी के IPO में पैसा लगाने के लिए आज यानी शुक्रवार 14 जुलाई को आखिरी दिन था और बोली खत्म होने तक IPO को 101.91 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला। इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने IPO के तहत कुल 12.05 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा था, जिसके बदले में उसे 1,228.47 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोली मिली।

रिटेल निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित शेयरों का करीब 72.11 गुना सब्सक्राइब किया। वहीं कर्मचारियों के कोटे में कंपनी को 16.58 गुना अधिक बोली मिली। सबसे अधिक दिलचस्पी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) ने दिखाई, जिन्होंने अपने कोटे में करीब 124.85 गुना अधिक बोली लगाई। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के कोटे में कंपनी को 81.64 गुना अधिक बोली मिली है।

वाराणसी मुख्यालय वाले उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने IPO का 10% प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा है। वहीं कर्मचारियों के लिए 20 लाख शेयर या करीब 1% हिस्सा आरक्षित रखा गया है। सबसे अधिक 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के लिए आरक्षित है। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए 15% शेयर अलग रखे गए हैं।


यह भी पढ़ें- मार्केट आउटलुक: बाजार बढ़त के साथ हुआ बंद, जानिए 17 जुलाई को कैसी रह सकती है इसकी चाल

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ 12 जुलाई को बोली के लिए खुला था और इसके लिए प्राइस बैंड 23 से 25 रुपये रखा गया था। कंपनी का IPO पूरी तरह से फ्रेश शेयरों का है और वह इससे करीब 500 करोड़ रुपये जुटाएगी। बैंक ने बताया कि वह IPO से मिले पैसों का इस्तेमाल अपने टियर-1 कैपिटल बेस को बढ़ाना और भविष्य की कैपिटल जरूरतों को पूरा करना है।

आईपीओ की बोली खत्म होने के बाद अब सभी की नजरें शेयरों के अलॉटमेंट पर है। अलॉटमेंट 19 जुलाई को फाइनल होगा और लिस्टिंग के लिए 24 जुलाई का दिन फिक्स किया गया है।

Utkarsh SFB की डिटेल्स

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 2016 में खुला था। वित्त वर्ष 2019 से वित्त वर्ष 2022 के बीच में 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) वाले SFB (स्मॉल फाइनेंस बैंक) में सबसे अधिक एयूएम ग्रोथ वाले एसएफबी में यह दूसरे स्थान पर था। यह बैंक अकाउंट्स और डिपॉजिट्स, कार्ड्स, बीमा और निवेश, लोन जैसी सर्विसेज देता है। बैंक के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसके शुद्ध मुनाफे में उतार-चढ़ाव रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।