Valiant Laboratories के IPO को आज सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। यह इश्यू अब तक 29.76 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 22.68 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं जबकि ऑफर पर 76.23 लाख शेयर हैं। बता दें कि इस आईपीओ में शुरुआती दिनों में निवेशकों ने कम दिलचस्पी दिखाई थी। हालांकि, अब इसे सभी कैटेगरी में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके लिए कंपनी ने 133-140 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है।
