Vedanta Limited QIP: माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड के क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन प्लेसमेंट (QIP) को तकरीबन तीन गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी के 8,000 करोड़ के QIP का सब्सक्रिप्शन 23,000 करोड़ रुपये के आसपास रहा है। इस QIP में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs), म्यूचुअल फंडों, इंश्योरेंस कंपनियों और अन्य निवेशकों ने काफी दिलचस्पी दिखाई है। एक इंस्टीट्यूशनल ब्रोकर ने बताया कि जिन अहम म्यूचुअल फंडों ने वेदांता के QIP में दिलचस्पी दिखाई है, उनमें निप्पॉन, ICICI प्रूडेंशियल, SBI, मिरेई और व्हाइट वोक शामिल हैं।
