Get App

Veefin Solutions IPO : 22 जून को खुलेगा इश्यू, यहां चेक करें ऑफर प्राइस समेत तमाम डिटेल

Veefin Solutions के IPO के लिए 82 रुपये प्रति शेयर का फिक्स्ड इश्यू प्राइस रखा गया है। निवेशक इस इश्यू में 26 जून तक निवेश कर सकेंगे। इस दौरान फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल के तहत कुल 5,699,200 शेयर बेचे जाएंगे। शेयरों की लिस्टिंग BSE पर स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (SME) के रूप में होगी

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jun 21, 2023 पर 2:47 PM
Veefin Solutions IPO : 22 जून को खुलेगा इश्यू, यहां चेक करें ऑफर प्राइस समेत तमाम डिटेल
वीफिन सॉल्यूशंस लिमिटेड (Veefin Solutions) का आईपीओ कल यानी 22 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

वीफिन सॉल्यूशंस लिमिटेड (Veefin Solutions) का आईपीओ कल यानी 22 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी इस इश्यू के जरिए 46.73 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इस आईपीओ के लिए 82 रुपये प्रति शेयर का फिक्स्ड इश्यू प्राइस रखा गया है। निवेशक इस इश्यू में 26 जून तक निवेश कर सकेंगे। इस दौरान फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल के तहत कुल 5,699,200 शेयर बेचे जाएंगे। शेयरों की लिस्टिंग BSE पर स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (SME) के रूप में होगी।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ के लिए 1600 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है। इसका मतलब है कि रिटेल निवेशकों को कम से कम 131,200 रुपये का निवेश करना होगा। इस आईपीओ के तहत 23.37 करोड़ रुपये तक के कुल 2,849,600 फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 2,849,600 शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। शेड्यूल के तहत इस आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट 30 जून को फाइनल होगा। वहीं, असफल निवेशकों को 3 जूलाई तक रिफंड मिल जाएगा। लिस्टिंग 5 जुलाई को होने की संभावना है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें