Get App

Vinsys IT Services IPO : 121-128 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय, 1 अगस्त को खुलेगा इश्यू

Vinsys IT Services IPO : यह आईपीओ 1 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है और 4 अगस्त को बंद हो जाएगा। आईपीओ के तहत कंपनी 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 38.9 लाख शेयरों की पेशकश करने जा रही है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी को इश्यू से 49.84 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jul 25, 2023 पर 8:59 PM
Vinsys IT Services IPO : 121-128 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय, 1 अगस्त को खुलेगा इश्यू
आईटी और सॉफ्टवेयर कंपनी विन्सिस आईटी सर्विसेज इंडिया ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड तय कर दिया है।

Vinsys IT Services IPO : आईटी और सॉफ्टवेयर कंपनी विन्सिस आईटी सर्विसेज इंडिया ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड तय कर दिया है। कंपनी ने आज 25 जुलाई को कहा कि उसने इश्यू के लिए 121-128 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। यह आईपीओ 1 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है और 4 अगस्त को बंद हो जाएगा। आईपीओ के तहत कंपनी 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 38.9 लाख शेयरों की पेशकश करने जा रही है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी को इश्यू से 49.84 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

विन्सिस आईटी सर्विसेज ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि 4 अगस्त को बंद होने वाले इस इश्यू से जुटाई जाने वाली राशि का इस्तेाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए होगा। इसके साथ ही, एक सब्सिडियरी कंपनी का कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए भी फंड का इस्तेमाल होगा। आईपीओ के बाद विन्सिस के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के SME इमर्ज प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किए जाएंगे।

GMP और आईपीओ से जुड़ी डिटेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें