Vraj Iron and Steel IPO: छत्तीसगढ़ स्थित व्रज आयरन एंड स्टील के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही यह इश्यू 3.47 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 2.12 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 61.38 लाख शेयर हैं। कंपनी ने इश्यू के लिए 195-207 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ के जरिए 171 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। निवेशकों के पास इसमें 28 जून तक निवेश का मौका रहेगा।
