Get App

Yatharth Hospital IPO: खुल गया एक और हॉस्पिटल का आईपीओ, ग्रे मार्केट से मजबूत संकेत, चेक करें A2Z डिटेल्स

Yatharth Hospital IPO: यथार्थ हॉस्पिटल का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल गया है। इस आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर ही नहीं बल्कि ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत प्रमोटर्स भी शेयरों की बिक्री करेंगे। ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयरों की स्थिति मजबूत दिख रही है। यहां आईपीओ से जुड़े सभी जरूरी डिटेल्स दिए जा रहे हैं ताकि इसके आधार पर निवेश से जुड़ा फैसला लिया जा सके

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 26, 2023 पर 1:21 PM
Yatharth Hospital IPO: खुल गया एक और हॉस्पिटल का आईपीओ, ग्रे मार्केट से मजबूत संकेत, चेक करें A2Z डिटेल्स
Yatharth Hospital IPO: यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और नोएडा एक्सटेंशन यानी दिल्ली एनसीआर में तीन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल हैं। आज इसका आईपीओ खुल गया है। (Image- Pixabay)

Yatharth Hospital IPO: यथार्थ हॉस्पिटल का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल गया है। इस आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर ही नहीं बल्कि ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत प्रमोटर्स भी शेयरों की बिक्री करेंगे। ग्रे मार्केट की बात करें तो शेयरों की स्थिति मजबूत दिख रही है। आईपीओ के प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से इसके शेयर 55 रुपये यानी 18.33 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि बाजार के जानकारों का कहना है कि ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल और फाइनेंशियल के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए। यहां आईपीओ से जुड़े सभी जरूरी डिटेल्स दिए जा रहे हैं ताकि इसके आधार पर निवेश से जुड़ा फैसला लिया जा सके।

Yatharth Hospital IPO की डिटेल्स

यथार्थ हॉस्पिटल के 676.7 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत नए शेयर भी जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री होगी। इस इश्यू के जरिए प्रमोटर्स विमला त्यागी, प्रेम नारायण त्यागी और नीना त्यागी 65.51 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे। वहीं इश्यू के जरिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 490 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। पहले इसके तहत 610 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करने की योजना था लेकिन कंपनी ने रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) फाइल करने से पहले प्राइवेट प्लेसमेंट के तहत 6 जुलाई को 300 रुपये के भाव पर 40 लाख शेयर जारी किए और 120 करोड़ रुपये जुटा लिए। इसके चलते नए शेयरों का आईपीओ साइज घट गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें