Honasa Consumer IPO: मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी होनसा कंज्यूमर के शेयरों का अलॉटमेंट हो चुका है। इसके साथ ही यह जानकारी भी मिली हैं कि होनसा कंज्यूमर के आईपीओ (IPO) में जोमैटो (Zomato) के फाउंडर दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने भी आवेदन किया था और उन्हें अलॉटमेंट में कंपनी के 33,422 शेयर भी मिले हैं। मनीकंट्रोल को बिड-अलॉटी डेटा को देखने के बाद यह जानकारी मिली है। एक सूत्र ने पैन कार्ड के जरिए यह कन्फर्म भी किया, आवेदक खुद जोमैटो के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल भी हैं। मनीकंट्रोल ने इस बारे में स्पष्टीकरण के लिए दीपिंदर गोयल से संपर्क किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका कोई जवाब नहीं आया था।
