Zomato IPO: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो का इश्यू इस महीने 19 जुलाई को आ सकता है। कंपनी के IPO को सेबी की मंजूरी पिछले हफ्ते ही मिली थी। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, कंपनी का इश्यू 19 जुलाई को खुलकर 22 जुलाई को बंद हो सकता है। दरअसल 21 जुलाई को बकरीद होने की वजह से मार्केट बंद है। लिहाजा जोमैटो का इश्यू 22 जुलाई को बंद होगा।
इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 70-72 रुपए हो सकता है।
जोमैटो के इश्यू का प्राइस बैंड 70-72 रुपए रहने की उम्मीद है। इस हिसाब से देखें तो कंपनी की वैल्यूएशन 7.6 अरब डॉलर यानी 56,240 करोड़ रुपए होगी।
जोमैटो की तरफ से जारी ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्ट्स (DRHP) के मुताबिक, कंपनी 7875 करोड़ रुपए जुटाने के लिए इश्यू जारी करेगी। इसमें से 7500 करोड़ रुपए फ्रेश इश्यू होंगे। बाकी के 375 करोड़ रुपए मौजूदा इनवेस्टर इंफोएज बेचेगी।
LIC का IPO जनवरी 2022 में लॉन्च होने की उम्मीद, सरकार मर्चेंट बैंकर्स से इसी महीने मांग सकती है बिड्स
कंपनी की सबसे बड़ी स्टेक होल्डर इंफो एज है। इसके पास 18.5 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी ने 1.16 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से यह हिस्सेदारी ली थी।
जोमैटो के दूसरे स्टेकहोल्डर्स में Uber (9.13%), अलीपे सिंगापुर (8.33%), एंटफिन सिंगापुर (8.2%), इंटरनेट फंड (6%), SCI ग्रोथ इनवेस्टमेंट्स (6%) और कोफाउंडर दीपिंदर गोयल के पास 5.51 फीसदी स्टेक है।