Get App

Bihar Chunav Exit Poll: बिहार में NDA को 5 सीटों का नुकसान, एनडीए को कुल 34 तक सीटें मिलने का अनुमान

बिहार उन राज्यों में से एक है, जहां लोकसभा की सीटों की संख्या ज्यादा है। राज्य में कुल 40 सीटें हैं। इसलिए बिहार एनडीए के लिए बहुत मायने रखता है। 2019 के चुनाव में एनडीए का प्रदर्शन यहां बहुत अच्छा रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 01, 2024 पर 9:08 PM
Bihar Chunav Exit Poll: बिहार में NDA को 5 सीटों का नुकसान, एनडीए को कुल 34 तक सीटें मिलने का अनुमान
इस बार राज्य में इंडिया अलायंस और एनडीए के बीच कांटे का मुकाबला दिख रहा है।

Bihar Lok sabha Chunav 2024 Exit Poll: एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। बिहार में एडीए को नुकसान हो रहा है। न्यूज18 के एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में एनडीए को 31-34 सीटें मिल रही है। 2019 के लोकसभा चुनावों में एनडीए को 39 सीटें मिली थी। इस तरह एनडीए को कुछ सीटों का नुकसान हो रहा है। बिहार में इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिली थी।

सात चरणों में हुई थी वोटिंग

उन तीन राज्यों में से एक है, जहां लोकसभा चुनावों के सातों चरणों में वोटिंग हुई। आखिरी चरण की वोटिंग में 1 जून को राज्य की 8 सीटों पर वोटिंग हुई। इनमें नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम (सु.), काराकाट और जहानाबाद की सीट शामिल हैं। राज्य की बाकी 32 सीटों पर पहले ही वोटिंग हो चुकी है। राज्य में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं। राज्य में कई दिगग्ज नेता चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें BJP के सीनियर नेता रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शामिल हैं।

इस बार कांटे का मुकाबला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें