कांग्रेस नेता नकुल कमलनाथ (Nakul Kamal Nath) ने अपने सोशल मीडिया बायो से कांग्रेस पार्टी का नाम और प्रतीक चिह्न हटा दिया है। इससे यह अटकलें तेज हो गई हैं कि वह कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। नकुलनाथ के इस कदम से यह भी चर्चाएं हो रही हैं कि उनके पिता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। यह सारा घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष प्रमुख वीडी शर्मा ने एक दिन पहले ही दावा किया था कि कुछ कांग्रेस नेता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज थे।
