Ashok Chavan: कांग्रेस को एक और बड़ा झटका! महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण ने दिया इस्तीफा, BJP में होंगे शामिल

Ashok Chavan: इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी के साथ अपना 48 साल पुराना नाता तोड़कर अजित पवार की पार्टी NCP में शामिल हो गए थे। महाराष्ट्र के मंत्री ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से सबसे पुरानी पार्टी से इस्तीफा दे दिया

अपडेटेड Feb 12, 2024 पर 1:16 PM
Story continues below Advertisement
Ashok Chavan: सूत्रों के मुताबिक, अशोक चव्हाण जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस (Congress) को महाराष्ट्र में एक और बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चव्हाण कथित तौर पर कांग्रेस से नाखुश थे। सूत्रों के मुताबिक, चव्हाण आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं। पता चला है कि चव्हाण ने इस्तीफा सौंपने के लिए सोमवार को मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की।

इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी के साथ अपना 48 साल पुराना नाता तोड़कर अजित पवार की पार्टी NCP में शामिल हो गए थे। महाराष्ट्र के मंत्री ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से सबसे पुरानी पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार, NCP (अजित गुट) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और राज्य इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे समेत शीर्ष नेताओं ने पार्टी में उनका स्वागत किया। सिद्दीकी ने इस सप्ताह की शुरुआत में कांग्रेस छोड़ दी थी। इस अवसर पर सिद्दीकी ने अपने राजनीतिक करियर में दिवंगत कांग्रेस सांसद सुनील दत्त की भूमिका को स्वीकार किया।


सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने राकांपा में शामिल होने से पहले अपने विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी और पूर्व कांग्रेस सांसद प्रिया दत्त से सलाह ली थी। मुंबई कांग्रेस के एक प्रमुख मुस्लिम चेहरा सिद्दीकी महाराष्ट्र में कांग्रेस-NCP गठबंधन सरकार में मंत्री भी रहे थे। उनके पुत्र जीशान सिद्दीकी बांद्रा (पूर्व) से कांग्रेस के विधायक हैं, लेकिन वह अब भी कांग्रेस के साथ हैं।

दिसंबर 2008 से नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे चव्हाण को महाराष्ट्र में कांग्रेस के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक माना जाता था। वह एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण के बेटे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सहित पार्टी के भीतर विभिन्न पदों पर काम किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।