Credit Cards

Haryana chunav Exit Poll: हरियाणा में BJP को लग सकता है झटका, एग्जिट पोल में 4 सीटें तक जीतती दिख रही कांग्रेस

Haryana Exit Poll 2024: हरियाणा लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल अब से बस कुछ ही देर में आने वाले हैं। सातवें चरण का मतदान पूरा होने के बाद अब सभी की नजरें एग्जिट पोल के नतीजों पर टिकी हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य की सभी 10 सीटों पर फिर से क्लीन स्वीप करने में कामयाब रहती है। या फिर कांग्रेस से उसे बड़ा झटका मिलने वाला है

अपडेटेड Jun 01, 2024 पर 9:33 PM
Story continues below Advertisement
Haryana Chunav Exit Poll: हरियणा में 2019 लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 10 सीटों पर बीजेपी जीती थी

Haryana Exit Poll 2024: हरियाणा लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल अब से बस कुछ ही देर में आने वाले हैं। सातवें चरण का मतदान पूरा होने के बाद अब सभी की नजरें एग्जिट पोल के नतीजों पर टिकी हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य की सभी 10 सीटों पर फिर से क्लीन स्वीप करने में कामयाब रहती है या नहीं। वहीं कांग्रेस के दमखम की भी परीक्षा होगी कि वह राज्य में बीजेपी की सीटों को घटा पाने और अपनी खोई जमीन को हासिल करने में कितनी कामयाब रहती है। हरियाणा में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ इंडिया गठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ा है। 2019 में बीजेपी ने राज्य की सभी 10 सीटों पर चुनाव जीता था। हालांकि इस बार अधिकतर एग्जिट पोल में उसे कुछ सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।

- Haryana Exit Poll : हरियाणा में बीजेपी को 3 से 5 सीटों का नुकसान, News18 का मेगा एग्जिट पोल जारी

News18 Exit Poll के मुताबिक हरियाणा में इस बार बीजेपी को नुकसान हो सकता है। एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को इस बार हरियाणा में 5 से 7 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं कांग्रेस के खाते में 3 से 5 सीटें जा सकती हैं।

Haryana Exit Poll: बीजेपी को मिलेंगी 7 से 8 सीटें, जन की बात एग्जिट पोल का आया नतीजा


'जन की बात' एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा में बीजेपी को इस बार 7 से 8 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस भी इस बार 2-3 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है।

- Haryana Exit Poll: कांग्रेस को 3 सीटों पर मिल सकती है जीत, डी डायनमिक्स का सर्वे

'इंडिया न्यूज-डी डायनमिक्स' के एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा में बीजेपी की सीटें इस बार घटकर 7 पर आ सकती हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं।

- Haryana Exit Poll : हरियाणा में बीजेपी को मिलेंगी 6 से 8 सीटें, एक्सिस माय इंडिया का सर्वे

' इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया' के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को 6 से 8 सीटों पर जीत मिल सकती हैं। वहीं 'कांग्रेस-झामुमो' की अगुआई वाले इंडिया गठबंधन को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है।

- Haryana Exit Poll 2024: रिपब्लिक टीवी के एग्जिट पोल में BJP को 7-9 सीटों पर मिल रही जीत

'रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज' एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा में बीजेपी को इस बार 7 से 9 सीटों पर जीत मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस की अगुआई वाले इंडिया गठबंधन को एक से 3 सीटों पर जीत मिल सकती है।

- Haryana Exit Poll 2024: बीजेपी को हो सकता है नुकसान, टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल का अनुमान

'News24-टुडेज चाणक्य' एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा में बीजेपी को इस बार कुछ सीटों का नुकसान हो सकता है और उसे सिर्फ 6 सीटों पर जीत मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस की अगुआई वाले इंडिया गठबंधन को 4 सीटों पर जीत मिल सकती है।

- Haryana Exit Poll 2024: बीजेपी को मिल सकती हैं 6-8 सीटें, इंडिया टीवी का एग्जिट पोल

India TV-CNX एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा में इस बार बीजेपी को 6 से 8 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस की अगुआई वाली इंडिया गठबंधन के खाते में 2 से 4 सीट जा सकती हैं।

2024 एग्जिट पोल के नतीजे

 NDA  INDIA Alliance
 न्यूज 18 मेगा एग्जिट पोल  5-7  3-5
रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज 7-9 1-3
India TV-CNX 6-8 2-4
इंडिया न्यूज-डी डायनामिक्स  7   3
 इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया  6-8  2-4
 जन की बात  7-8  2-3
 News24-टुडेज चाणक्य  6  4

हरियाणा लोकसभा चुनाव 2024 का समीकरण

बता दें कि हरियाणा में कुल 10 लोकसभा सीटे हैं। राज्य की सभी सीटों पर 25 मई 2024 को छठवें चरण में मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य की सभी 10 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ी थी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक साथ इंडिया गठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ा था। इस गठबंधन में राज्य की 9 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट (कुरुक्षेत्र) पर आम आदमी पार्टी लड़ी थी।

2019 के लोकसभा चुनाव में BJP ने जीती थीं सभी 10 सीटें

इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 10 सीटों पर बीजेपी जीती थी। 2019 में हरियाणा की सभी सीटों पर 12 मई 2019 को मतदान हुए थे। उस वक्त भी बीजेपी ने राज्य की सभी 10 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा था। कांग्रेस भी 2019 में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ी थी। वहीं आम आदमी पार्टी ने दुष्यंत चौटाला की अगुआई वाली जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था।

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हरियाणा में कुल 58.02 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस 28.42% वोट के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। जननायक जनता पार्टी 4.9 फीसदी वोट के साथ राज्य में तीसरे स्थान पर थी। कांग्रेस 10 में 9 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी। वहीं एक सीट पर जननायक पार्टी दूसरे स्थान पर रही थी।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 Live: एग्जिट पोल में बीजेपी को कर्नाटक से शुभ संकेत, राज्य में मिल सकती हैं 21 से 24 सीटें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।