Get App

Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली में 1 सीट की पेशकश पर कांग्रेस का AAP पर पलटवार, सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी!

Lok Sabha Elections 2024: AAP की पेशकश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सहयोगियों ने इसके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है। AAP की ओर से सीट बंटवारे के प्रस्ताव की घोषणा करते हुए पाठक ने कहा कि उनकी दिल्ली की सात में से 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने और एक कांग्रेस को देने की योजना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2024 पर 1:21 PM
Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली में 1 सीट की पेशकश पर कांग्रेस का AAP पर पलटवार, सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी!
AAP ने कहा है कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में 6 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है

Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा है कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में 6 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट देने की इच्छुक है। पार्टी ने दावा किया विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. में उसकी वरिष्ठ सहयोगी कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में पिछले चुनावों में अपने प्रदर्शन को देखते हुए एक सीट की भी हकदार नहीं है। आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने कहा कि वे दिल्ली के लिए सीट बंटवारे पर बातचीत फिर से शुरू होने के वास्ते एक महीने से अधिक समय से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कोई संवाद नहीं हुआ है।

कांग्रेस का पलटवार

कांग्रेस दिल्ली की सभी 7 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस का कहना है कि हमने भी सभी सातों सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रखी है। अन्य पार्टियों की तुलना में भी कांग्रेस राजधानी में बेहतर स्थिति में है। इन सभी लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने बैठकें और रैलियां की हैं। हालांकि, आखिरी फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि जहां तक दिल्ली में कांग्रेस की बात है तो पिछले चुनाव में भी हमारी पार्टी ने किसी भी अन्य पार्टी से बेहतर प्रदर्शन किया था।

उन्होंने कहा कि हम 2019 में 5 सीटों पर दूसरे नंबर पर थे। इस बार भी यहां तीन राजनीतिक पार्टियां हैं। इनमें से सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने पिछले तीन महीनों में सभी 7 लोकसभा सीटों के इलाकों में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है। जबकि 5 लोकसभा क्षेत्रों में बड़ी सार्वजनिक रैलियां की हैं। अन्य पार्टियों की तुलना में कांग्रेस बेहतर स्थिति में तैयार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें