Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओडिशा इकाई के नेताओं ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब ओडिशा में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए BJP और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (BJD) में गठबंधन के संकेत हैं। सूत्रों ने बताया कि BJP और BJD में गठबंधन (BJP-BJD Alliance) होने की पूरी संभावना है। सूत्रों ने बताया कि गठबंधन की औपचारिक घोषणा कभी भी हो सकती है।
