Get App

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए UP में कांग्रेस को दिया 17 सीटों का ऑफर

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 17 सीटों का ऑफर दिया, लेकिन ये साफ नहीं किया है कि वे 17 सीटें कौनसी होंगी। साथ ही अखिलेश यादव ने भी दिन में मीडिया को बताया था कि उन्होंने सीटों की अपनी लिस्ट हमें सौंप दी है और हमने भी अपनी लिस्ट उन्हें दे दी है। हालांकि, अभी सीट बंटवारे की बातचीत जारी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 19, 2024 पर 8:03 PM
Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए UP में कांग्रेस को दिया 17 सीटों का ऑफर
Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी ने UP में कांग्रेस को दिया 17 सीटों का ऑफर

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस (Congress) को आखिरकार 17 सीट की पेशकश की है, जिससे रायबरेली में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) में सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के शामिल होने का रास्ता खुल गया है। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया, “हमने कांग्रेस को 17 लोकसभा सीट की अंतिम पेशकश की है। इस पेशकश पर उसकी (कांग्रेस की) स्वीकृति के आधार पर रायबरेली में न्याय यात्रा में अखिलेश यादव का शामिल होना निर्भर करेगा।”

हालांकि, उन्होंने उन सीट के नाम बताने से इनकार किया जिनकी पेशकश कांग्रेस को की गई है। गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को अमेठी से गुजरेगी जिसके बाद वह रायबरेली में प्रवेश करेगी।

अखिलेश यादव ने ये भी साफ कर दिया कि वे अभी राहुल की यात्रा में शामिल नहीं होंगे। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का कहना है, "अभी बातचीत चल रही है, उनके पास से लिस्ट आ गई हैं, हमने भी उन्हें अपनी लिस्ट दे दी है, जैसे ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा, समाजवादी पार्टी उनके साथ आ जाएगी न्याय यात्रा।"

सपा प्रमुख ने पहले कहा था कि वह रायबरेली में राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस ने कल रात अमेठी में एक बयान जारी कर कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अमेठी में इस यात्रा में शामिल रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें