Get App

Exit Poll 2024: 'बीजेपी 140 सीट से आगे नहीं जाएगी', नतीजों से पहले अखिलेश यादव की भविष्यवाणी

Lok Sabha Exit Poll 2024 Results: समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। अखिलेश यादव ने शनिवार को दावा किया किय भारतीय जनता पार्टी (BJP) 140 से आगे नहीं जाएगी। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने भरोसा जताया है कि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. ब्लॉक केंद्र में सरकार बनाएगा

Akhileshअपडेटेड Jun 01, 2024 पर 4:42 PM
Exit Poll 2024: 'बीजेपी 140 सीट से आगे नहीं जाएगी', नतीजों से पहले अखिलेश यादव की भविष्यवाणी
Lok Sabha Exit Poll 2024 Results: वोटों की गिनती 4 जून को होगी

Lok Sabha Exit Poll 2024 Results: लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल के नतीजे मतदान के आखिरी चरण के बाद आने वाले हैं। हालांकि वोटों की गिनती 4 जून को होगी। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, टेलीविजन चैनल और समाचार आउटलेट आज (1 जून) शाम 6.30 बजे के बाद एग्जिट पोल डेटा और इसके नतीजे दिखा सकेंगे। एग्जिट पोल से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 18वें आम चुनाव में भारत ने किस पार्टी को मतदान किया। अब तक प्रशांत किशोर और योगेंद्र यादव जैसे राजनीतिक विश्लेषकों ने लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी नतीजों के लिए अपनी भविष्यवाणियां की हैं, जिससे उत्सुकता और बढ़ गई है।

इस बीच, समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। अखिलेश यादव ने शनिवार को दावा किया किय भारतीय जनता पार्टी (BJP) 140 से आगे नहीं जाएगी। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने भरोसा जताया है कि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. ब्लॉक केंद्र में सरकार बनाएगा। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा, "400 पार का क्या मतलब है? सच तो यह है कि जो समुद्र की तरफ मुंह करके बैठा है, उसने जनता से मुंह मोड़ लिया है...वे 140 से आगे नहीं जाएंगे।"

बता दें कि लोकसभा सीटों के मामले में उत्‍तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। कहा जाता है कि दिल्‍ली की कुर्सी का रास्‍ता उत्‍तर प्रदेश से ही होकर गुजरता है। यानी जिसने यूपी में सबसे अधिक सीटों पर अपना कब्‍जा जमा लिया, समझ लो दिल्‍ली की सत्‍ता उसके हाथ में आ जाती है। यूपी में सभी 7 चरणों में आम चुनाव हुए हैं। पहला चरण 19 अप्रैल को हुआ। जबकि तो सातवें और अंतिम चरण के तहत 1 जून को 13 सीटों पर वोटिंग चल रही है। अब 4 जून को नतीजों का इंतजार है। राज्य की सभी सीटों पर बीजेपी और सपा के बीच मुख्‍य मुकाबला माना जा रहा है।

यूपी में 2019 के रिजल्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें