Get App

कन्नौज में डिंपल यादव की हार का बदला ले पाएंगे अखिलेश, BJP सुब्रत पाठक से क्यों नाराज हैं लोग? सपा और बसपा में बदलती जा रही लड़ाई

UP Lok Sabha Election 2024: कभी समाजवादी पार्टी का गढ़ रहे, कन्नौज में अब बसपा भी अपना खेल दिखा रही है। बहुजन समाज पार्टी ने यहां पर मुस्लिम नेता इरफान बिन जफर को अपना प्रत्याशी बनाया है। इरफान बिन जफर को चुनाव लड़ने का शौक रहा है। इसके पहले वो आम आदमी पार्टी से भी चुनाव लड़ चुके हैं और सिर्फ चार हजार वोट पाए थे

Brijesh Shuklaअपडेटेड May 10, 2024 पर 10:00 PM
कन्नौज में डिंपल यादव की हार का बदला ले पाएंगे अखिलेश, BJP सुब्रत पाठक से क्यों नाराज हैं लोग? सपा और बसपा में बदलती जा रही लड़ाई
UP Lok Sabha Election 2024: कन्नौज में डिंपल यादव की हार का बदला ले पाएंगे अखिलेश, BJP सुब्रत पाठक से क्यों नाराज हैं लोग?

कन्नौज के सुधीर कश्यप कहते हैं कि अब क्या बात है, कौन से ऐसे समीकरण हैं कि अखिलेश यादव जैसे ताकतवर नेता को भी इस सीट पर कड़ी टक्कर झेलनी पड़ रही है। कुछ बात तो है। वो भी तब, जब बीजेपी के वर्तमान सांसद और प्रत्याशी सुब्रत पाठक ऐसे कई लोगों को अपने शब्दों से आहत कर चुके हैं, जो उनके मददगार थे। यह लड़ाई इतनी कड़ी है कि पूरा सैफई परिवार यानि मुलायम सिंह यादव परिवार कन्नौज में डेरा डाले हुए है। घर-घर जाकर वोट मांग रहा है। असल में कन्नौज की चुनावी लड़ाई इतनी भी आसान नहीं है, जितना समाजवादी पार्टी ने अंदाज लगा लिया था।

कभी समाजवादी पार्टी का गढ़ रहे, कन्नौज में अब बसपा भी अपना खेल दिखा रही है। बहुजन समाज पार्टी ने यहां पर मुस्लिम नेता इरफान बिन जफर को अपना प्रत्याशी बनाया है। इरफान बिन जफर को चुनाव लड़ने का शौक रहा है। इसके पहले वो आम आदमी पार्टी से भी चुनाव लड़ चुके हैं और सिर्फ चार हजार वोट पाए थे।

क्या कहते हैं कन्नौज के वोटर?

वो मुसलमानों के बीच कुछ ज्यादा नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन दलित वोट का एक बड़ा हिस्सा वो अपने साथ लिए जा रहे हैं, जो पिछले चुनाव में सपा के पक्ष में गया था। तब समाजवादी पार्टी से बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें