दिल्ली में मोदी 3.0 मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र में 'महायुति' की हार का असर कैबिनेट पदों पर पड़ता दिख रहा है। ऐसा लगता है कि NCP एनडीए की पहली सहयोगी पार्टी है जिसे 'अनुरोध' करने के बावजूद कैबिनेट मंत्री का पद नहीं मिला। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुआई वाली NCP से कोई नेता मंत्री पद की शपथ नहीं लेगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रफुल्ल पटेल को स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री का पद ऑफर किया गया है, लेकिन वह कैबिनेट मंत्री पर जोर दे रहे हैं। शपथ लेने वाले अन्य लोगों में BJP के नितिन गडकरी, पीयूष गोयल और रक्षा खडसे, शिवसेना के प्रतापराव जाधव और RPI(A) प्रमुख रामदास अठावले शामिल हैं।