North West Delhi Lok Sabha Poll: बीजेपी के योगेंद्र चंदोलिया की टक्कर कांग्रेस के उदित राज से, कल होगी वोटिंग

Lok Sabha Elections 2024: इस बार BJP ने दिल्ली की उत्तर-पूर्व सीट से योगेंद्र चंदोलिया को टिकट दिया है। वह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के उदित राज से है। चंदोलिया बीजेपी के बड़े दलित चेहरों में से एक हैं

अपडेटेड May 24, 2024 पर 4:11 PM
Story continues below Advertisement
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली सीट में ग्रामीण क्षेत्र आता है, जहां रहने वाले लोग ज्यादातर डेयरी और ट्रेडिशनल फॉर्मिंग करते हैं। इसके अलावा मतदाताओं का एक हिस्सा प्रवासी मजदूरों का है।

दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों में से एक नॉर्थ वेस्ट दिल्ली की सीट है। 2008 में परिसीमन के बाद यह सीट बनी थी। यह सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए रिजर्व है। इस सीट पर पहला चुनाव 2009 में हुआ था। तब कांग्रेस की कृष्णा तीरथ ने बीजेपी की मीरा कनवरिया को हराया था। 2014 के लोकसभा चुनावों में तीरथ तीसरे पायदान पर आई थीं। उन्हें कुल पड़े मतों के 12 फीसदी से कम मिला था। 2014 में इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार उदित राज जीते थे। उन्होंने आप की राखी बिरला को एक लाख से ज्यादा मतों के अंतर से हराया था। 2019 में बीजेपी ने मशहूर गायक हंसराज हंस को टिकट दिया था। उन्होंने आप के गुगन सिंह को 5.5 लाख से ज्यादा सीटों के अंतर से हराया था।

योगेंद्र चंदोलिया और उदित राज में मुकाबला

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली सीट (North west Delhi Seat) में ग्रामीण क्षेत्र आता है, जहां रहने वाले लोग ज्यादातर डेयरी और ट्रेडिशनल फॉर्मिंग करते हैं। इसके अलावा मतदाताओं का एक हिस्सा प्रवासी मजदूरों का है। इनमें से ज्यादातर रिक्शाचालक और इंडस्ट्रियल वर्कर्स हैं। दिल्ली के इस इलाके में कई हाउसिंग सोसायटीज बन गई हैं। 2024 में बीजेपी (BJP) ने योगेंद्र चंदोलिया (Yogendra Chandolia) को यहां से टिकट दिया है। इस बार उदित राज (Udit Raj) कांग्रेस (Congress) के उम्मीदवार हैं। उन्हें आप (AAP) का समर्थन हासिल है, क्योंकि दोनों पार्टियां मिलकर दिल्ली में चुनाव लड़ रही हैं।


चंदोलिया पहली बार लड़ रहे लोकसभा चुनाव

62 साल के योगेंद्र चंदोलिया दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही राजनीति में आ गए थे। वह बीजेपी के दलित चेहरों में से एक हैं। उन्हें 2023 में दिल्ली इकाई में महासचिव नियुक्त किया गया था। इससे पहले पहले वह दिल्ली नगरनिगम के चुनाव जीत चुके हैं। 2022 में दक्षिण दिल्ली, उत्तरी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली को मिलाकर दिल्ली नगर निगम बनाया गया। चंदोलिया ने दिल्ली विधानसभा का चुनाव 2015 में लड़ा था। 2020 में उन्होंने दोबारा करोलबाग से चुनाव लड़ा। लेकिन, वह आप के उम्मीदवार से हार गए थे। इस बार वह पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

उदित राज 2019 में BJP को छोड़ कांग्रेस में शामिल

उदित राज ने कॉलेज की पढ़ाई और फिर जवाहर नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पढ़ाई के दौरान सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया था। 1988 में उनका चयन इंडिया रेवेन्यू सर्विस के लिए हुआ था। 1990 में असिस्टेंट कमिश्नर के रूप में उनकी पहली पोस्टिंग गाजियाबाद में हुई थी। बाद वह इनकम टैक्स के डिप्टी कमिश्नर, ज्वाइंट कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर बने। 2003 में उन्होंने सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। फिर उन्होंने इंडिया जस्टिस पार्टी बनाई। 2014 में उन्होंने अपनी पार्टी का विलय BJP में किया था। उस साल उन्होंने उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा। 2019 में उन्होंने बीजेपी को छोड़ दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha 6th Phase Voting: मेनका गांधी, कन्हैया कुमार, निरहुआ, बांसुरी स्वराज की किस्मत का फैसला करेंगे वोटर्स

25 मई को वोटर्स करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

इस लोकसभा सीट के तहत विधानसभा की 10 सीटें आती हैं। इनमें से 9 सीटें 2020 के विधानसभा चुनावों में आप के खाते में गई थीं। एक सीट बीजेपी को मिली थी। 2019 के लोकसभा चुनावों में इस सीट पर करीब 58.97 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस बार चुनाव के छठे चरण की वोटिंग में यहां 25 मई को मतदान होना है।

MoneyControl News

MoneyControl News

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।