4 दिनों की गिरावट से उबरा बाजार, शानदार तेजी के साथ दिन की ऊंचाई पर हुआ बंद

बाजार लगातार 4 सेशन की गिरावट के बाद उबरा है जिसके चलते शानदार तेजी के साथ बाजार दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ है।

अपडेटेड Feb 24, 2020 पर 9:19 AM
Story continues below Advertisement

03:30 PM

बाजार लगातार 4 सेशन की गिरावट के बाद उबरा है जिसके चलते शानदार तेजी के साथ बाजार दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ है। निफ्टी जहां 137 अंकों की बढ़त लेकर 12130 के स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा। वहीं सेंसेक्स में 400 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ क्लोजिंग दी। इधर मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स भी करीब 1.50 फीसदी की ऊछाल लेकर बंद हुए हैं।

आज के कारोबार में जहां BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में खरीदारी रही। वहीं बैंकिंग शेयरों में भी खरीदारी के दम पर बैंक निफ्टी 0.91 फीसदी की बढ़त दिखाई।

आज निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में बढ़त देखने को मिली जबकि सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी के साथ बंद हुए। वहीं बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। आज निफ्टी का रियल्टी इंडेक्स 1.12 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 2.32 फीसदी, मेटल इंडेक्स 1.34 फीसदी, मीडिया इंडेक्स 1.94 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 1.64 फीसदी, ऑटो इंडेक्स मामूली बढ़त लेकर बंद हुआ है।

02:30 PM

Nifty में 4 सेशन बाद खरीदारी का जोश भरा है। Index 12100 के पार ट्रेड रहा है। Reliance Industries ने बाजार में तेजी भरी है। वहीं Nifty Bank के भी 12 में से 11 शेयरों में मजबूती देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 364 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है।


01:45 PM

सूत्रों के मुताबिक 24 MH-60R हेलिकॉप्टर खरीद को CCS की मंजूरी मिली है। 4 MH-60R मल्टी रोल हेलिकॉप्टर खरीद को मंजूरी मिली है। US के साथ 24 MH-60R हेलिकॉप्टर डील को मंजूरी मिली है। US की कंपनी Lockheed Martin हेलिकॉप्टर बनाएगी। वहीं 6 AH-64E अपाचे हेलिकॉप्टर डील को भी मंजूरी मिली है।

1:25 PM

Vodafone idea के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। कंपनी के शेयर 48.3 फीसदी बढ़कर 4.45 रुपए पर पहुंच गए हैं। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, "सरकार फिलहाल वोडाफोन आइडिया की बैंक गारंटी जब्त नहीं करेगी। यहां तक कि टेलीकॉम और फाइनेंस मिनिस्ट्री के अधिकारियों ने कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा से मुलाकात करके तीन प्राइवेट प्लेयर बाजार में बनाए रखने की बात कही।"

1:15 PM

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने बुधवार को बताया कि RBI ने बैंक में प्रमोटर की हिस्सेदारी कम करने की मंजूरी दे दी है। बैंक ने 19 फरवरी को रेगुलेटर को दी गई जानकारी में बताया, "RBI ने अपने लेटर में प्रमोटर की हिस्सेदारी कम करने की मंजूरी दे दी है।" कोटक महिंद्रा बैंक ने 30 जनवरी को कहा था कि वह प्रमोटर के वोटिंग राइट्स को कम करके 15 फीसदी करना चाहता है। वह इसे 1 अप्रैल से लागू करना चाहते हैं। RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक के प्रमोटर की वोटिंग राइट्स को घटाकर मार्च तक 20 फीसदी करने की मंजूरी दे दी है।

12:50 PM

बाजार में रौनक देखने को मिल रही है जिसके चलते बाजार में 4 दिनों की गिरावट थमी है। सेंसेक्स 388 अंक की बढ़त के साथ 41,282.79 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 121 चढ़कर 12110 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा है। निफ्टी के PSU BANK इंडेक्स, PHARMA इंडेक्स, METAL इंडेक्स, FIN SERVICE इंडेक्स और FMCG इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

12:30 PM

Federal Bank। फेडरल बैंक जल्दी ही QIP इश्यू ला सकता है  बैंक की 3-6 हफ्ते में फंड जुटाने की तैयारी है। बैंक QIP इश्यू से 2,500-3000 करोड़ जुटा सकता है। इसके लिए बैंक जल्दी ही बोर्ड और शेयरहोल्डर्स से मंजूरी लेगा। बता दें कि 26 फरवरी को बैंक की एनालिस्ट मीट है।

12:08 PM

BPCL। BPCL के बिक्री की शुरूआती बोली को मंजूरी मिली है। तेल मंत्रालय ने शुरुआती बोली को मंजूरी दे दी है। रिफाइनिंग, मार्केटिंग एक साथ बेचने का सुझाव दिया है। बता दें कि मौजूदा वर्ष में बोली का दस्तावेज आएगा। 30 सिंतबर तक BPCL की बिक्री पूरी होगी।

11.48 AM

फिलहाल सेंसेक्स में 290 अंकों की बढ़त बनी हुई है और निफ्टी अभी भी 12100 के स्तर नहीं छू पाया है हालांकि इस इसके आस-पास बना हुआ है। वहीं निफ्टी के ऑटो इंडेक्स और रियल्टी इंडेक्स सुबह तेजी के साथ खुलने के बाद इस समय लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

10:15 AM

4 दिनों के बाद बाजार में रौनक लौटी है। निफ्टी, निफ्टी बैंक और सेंसेक्स 0.50% से ज्यादा भागे है। ऑटो इंडेक्स को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टर के इंडेक्स हरे निशान में नजर आ रहे है। RELIANCE, HDFC और KOTAK BANK ने आज बाजार में जोश भरा है। सबसे ज्यादा तेजी फार्मा इंडेक्स में नजर आ रही है। मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।

10:00 AM

निफ्टी में शामिल होने की खुशी में SHREE CEMENT 4% से ज्यादा भागा, है। निफ्टी IT में एंट्री से Info Edge और Mphasis भी दौड़े है। NIFTY से बाहर होने से YES BANK दबाव में है। 27 मार्च लागू बदलाव होंगे। 

09:50 AM

फार्मा शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1.5% चढ़ा है। हैदराबाद की यूनिट IV के लिए USFDA से क्लीनचिट मिलने से AUROBINDO PHARMA का शेयर 16% भागा है। उधर चीन से API सप्लाई के विकल्पों पर फार्मा कंपनियों और नीति आयोग की आज 2 बजे अहम बैठक होगी।

09:40 AM

NETWORK 18 की EXCLUSIVE खबर के मुताबिक SBI CARDS का IPO 2 से 5 मार्च के बीच लॉन्च हो सकता है। इसका 745 से 775 रुपए के बीच प्राइस बैंड संभव है। इस इश्यू से करीब 2900 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

09:30 AM

24-25 फरवरी को भारत दौरे से पहले ट्रंप का बड़ा बयान आया है। फिलहाल ट्रेड की संभावना से उन्होंने इनकार किया है। ट्रंप ने PM मोदी को अच्छा दोस्त  बताते हुए कहा कि भारत में लाखों लोग मेरा स्वागत करेंगे।

9.25 AM

सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई है। दिग्गजों के साथ मिडकैप शेयर भी तेजा नजर आ रहे हैं। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.93 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। वहीं स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज मजबूती नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.75 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

आज के कारोबार में निफ्टी के सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में हैं। निफ्टी के फार्मा इंडेक्स में 1.81 फीसदी, पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.32 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में 1.30 की अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। इसके अलावा मेटल इंडेक्स में 1.74 फीसदी और ऑटो इंडेक्स में 0.84 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं, बैंकिंग शेयरों में मजबूती दिख रही है। बैंक निफ्टी 0.95  फीसदी की तेजी के साथ 30,854 के आसपास नजर आ रहा है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 358 अंक यानी 0.87 फीसदी की मजबूती के साथ 41252 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 102 अंक 0.85 फीसदी की तेजी के साथ 12094 के आसपास कारोबार कर रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।