ये स्टॉक साल 2021 में 25% गिरा, फिर भी Vijay Kedia ने बढ़ाई हिस्सेदारी, जानिये वजह

विजय केडिया ने सितंबर तिमाही में इस स्टॉक में अपनी हिस्सेदारी 1.81% से बढ़ाकर 2.56% कर ली है

अपडेटेड Oct 24, 2021 पर 9:52 AM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जब भी आप शॉपिंग के लिए जाते हैं, तो आप सबसे सस्ते रेट पर सर्वोत्तम प्रोडक्ट खरीदने का प्रयास करते हैं। खरीदारी की ये नीति शेयर बाजार के लिए भी लागू होती है। इसी वजह से जब कोविड -19 महामारी के फैलने के बाद बाजार गिर रहा था तब टॉप के निवेशक कम कीमत पर क्वालिटी स्टॉक खरीद रहे थे। ऐसा लगता है कि इस तरह की स्टॉक खरीदारी अभी भी चल रही है क्योंकि विजय केडिया (Vijay Kedia) ने रैमको सिस्टम्स (Ramco Systems) में हिस्सेदारी बढ़ाई है जिसने पिछले एक साल में जीरो रिटर्न दिया है।

    वास्तव में विजय केडिया के इस शेयर में इस साल अब तक यानी 2021 में करीब 25 प्रतिशत की गिरावट आई है। हाल ही में खत्म हुई सितंबर 2021 की तिमाही में विजय केडिया ने रैमको सिस्टम्स में अपनी हिस्सेदारी 1.81 प्रतिशत से बढ़ाकर 2.56 प्रतिशत कर ली है।

    रैमको सिस्टम्स के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार जुलाई से सितंबर 2021 तिमाही में विजय केडिया के पास कंपनी में 7,87,663 शेयर या 2.56 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं अप्रैल से जून 2021 की तिमाही में विजय केडिया की शेयर हिस्सेदारी 5,56,034 शेयर थी, जो कि कंपनी द्वारा कुल जारी चुकता पूंजी (paid-up capital) का 1.81 प्रतिशत थी। मिंट में छपी खबर के मुताबिक इसके बाद भी Q2FY22 में विजय केडिया ने सितंबर 2021 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी में 2,31,629 शेयर या 0.75 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।

    Anand Rathi के मेहुल कोठारी की 3 पिक्स, जिनमें शॉर्ट टर्म में हो सकता है डबल-डिजिट मुनाफा

    विजय केडिया के पोर्टफोलियो वाले इस स्टॉक के शेयर भाव पर नजर डालें तो यह स्टॉक पिछले एक महीने में 498.40 रुपये से घटकर 456 रुपये हो गया है, जिसमें इस अवधि में 8.50 प्रतिशत गिरावट आई है। इसी तरह पिछले 6 महीनों में रैमको सिस्टम्स के शेयर का भाव लगभग 505 रुपये के स्तर से गिरकर 456 रुपये हो गया यानी कि इस अवधि में शेयर का भाव लगभग 10 प्रतिशत फिसल गया। इसी तरह इस साल आज की तिथि तक यह स्टॉक 600 रुपये से घटकर 456 रुपये हो गया जिससे इसमें साल 2021 में लगभग 25 प्रतिशत का नुकसान हुआ है।

    विजय केडिया की हिस्सेदारी वाले इस शेयर ने पिछले एक साल में भी जीरो रिटर्न दिया है। पिछले एक साल मेंRamco Systems के शेयर का भाव 476 रुपये से घटकर 456 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर आ गया है। इस अवधि में इस शेयर में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट आई है।


    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।