इस हफ्ते कल लगातार दूसरे दिन बाजार में तेजी देखने को मिली। कल बाजार की शुरुआत वोलेटाइल नोट पर हुई थी। लेकिन दोपहर में इसमें तेजी आती दिखी और अंत में ये अच्छी बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा। कल के कारोबार में आईटी समेत चुनिंदा बैंको, फाइनेंशियल और ऑटो शेयरों में तेजी देखने को मिली।
कल के कारोबार में Sensex 400 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 59,700 के ऊपर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 130 अंकों का बढ़त के साथ 17,800 के ऊपर बंद हुआ। काल के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी जारी रही। कल निफ्टी मिड और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए थे।
5 अक्टूबर को ONGC फोकस में रहा था। कल ये निफ्टी का सबसे बड़ा गेनर रहा था। इंट्रा डे में इस स्टॉक ने 164.60 रुपए का नया हाई लगाने के बाद अंत में 10.87 फीसदी की तेजी के साथ 163.65 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरफ प्राइवेट सेक्टर के बैंक IndusInd Bank में भी जोरदार तेजी देखने को मिली थी। ये निफ्टी का दूसरा सबसे बड़ा गेनर रहा था। कल के कारोबार में ये स्टॉक 4.36 फीसदी की बढ़त के साथ 1,168.60 के स्तर पर बंद हुआ था।
केमिकल बनाने वाली कंपनी IG Petrochemicals ने भी कल इंट्राडे में 928.10 रुपए का रिकॉर्ड हाई बनाया था। कारोबारके अंत में ये शेयर 19.61 फीसदी की बढ़त के साथ 925.10 के स्तर पर बंद हुआ था।
इस समय इस शेयर में पोजीशन ट्रेडरों को 179 रुपए के लक्ष्य के लिए बने रहने की सलाह होगी। जहां तक नई खरीदारी की बात है तो किसी गिरावट में 156–152 रुपए के आसपास मिलने पर ही इसमें 148 रुपए के नीचे के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें।
पिछले तीन हफ्ते के प्राइस बिहैवियर से इस बात के संकेत मिलते हैं कि ये स्टॉक 1,189–1,084 रुपए के छोटे दायरे में मूव कर रहा है। इस स्टॉक को मजबूती का संकेत देनें के लिए 1,190 रुपए के ऊपर टिकना होगा। अभी के लिए पोजीशनल ट्रेडरों को सलाह होगी कि वे इसके 1,190 के ऊपर टिकने में कामयाब नहीं रहने पर निकल जाएं। इसके 1,211 रुपए के ऊपर क्लोज होने पर फिर खरीदारी के मौके बनेंगे।
इस शेयर में तेजी का ट्रेंड कायम है। ये काउंटर 1,045 रुपए के अपने अगले लक्ष्य की तरफ बढ़ता दिख रहा है। इस शेयर में वर्तमान लेवल पर भी खरीदारी की जा सकती है। किसी गिरावट पर 879–850 रुपए के आसपास मिलने पर और जोड़ें। इस खरीद के लिए 770 रुपए का स्टॉपलॉस जरूर लगाएं।