Get App

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना फेज-4 में बनेंगी 1.30 लाख KM ग्रामीण सड़कें, 15 अगस्त को हो सकता है एलान

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के Phase 4 में डेढ़ लाख किलोमीटर सड़क बनेगी.

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2020 पर 10:20 AM
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना फेज-4  में बनेंगी 1.30 लाख KM ग्रामीण सड़कें, 15 अगस्त को हो सकता है एलान

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के Phase 4 में डेढ़ लाख किलोमीटर सड़क बनेगी और इसपर करीब 1 लाख 30 हजार करोड़ खर्च होंगे। सीएनबीसी-आवाज़ को एक्सलूसिव खबर मिली है कि योजना अगले साल शुरू होगी, लेकिन 15 अगस्त को लालकिले से प्रधानमंत्री मोदी इसका एलान कर सकते हैं।

PMGSY फेज-4 के तहत 50,000  गांवों को All Weather Connectivity मुहैया की जाएगी। साल के अंत तक DPR आ जाएगा और अगले साल इस पर काम शुरू होगा
7 साल में (2027-28 तक) Phase-4 पूरा करने का लक्ष्य है। इसके लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रस्ताव तैयार करके भेज दिया है। PMGSY फेज-4 के तहत सीमावर्ती राज्यों में सड़कों का जाल बिछाने पर फोकस होगा। इससे ग्रामीण इलाकों में रोजगार बढ़ेगा और इकोनॉमी को बूस्ट भी मिलेगा।

बता दें कि भारत सरकार ने 25 दिसंबर 2000 को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का प्रमुख उद्देश्‍य ग्रामीण इलाकों में 500 या इससे अधिक आबादी वाले (पहाड़ी और रेगिस्‍तानी क्षेत्रों में 250 लोगों की आबादी वाले गांव) सड़क-संपर्क से वंचित गांवों को बारहमासी सड़कों से जोड़ना है। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के वक्त से ही इसका नाम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना है।

इस स्कीम का सबसे बड़ा फायदा गांवों को होगा, जहां छोटे किसान शहरों से सीधे जुड़ सकेंगे और अपनी फसल बेच पाएंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में सड़कों को सही रखना यानि अगर किसी तरह की परेशानी से सड़क खराब होती है तो उसका भी ख्याल रखा जाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें