Market outlook : 2025 में कमाई की थीम और मार्केट आउटलुक पर चर्चा करते हुए Helios India के CEO दिनशॉ ईरानी ने कहा कि 2025 में मुनाफा बचाना ज्यादा अहम होगा। एफआईआई ने 2023 में जो कमाया था 2024 की आखिरी तिमाही में उसकी वसूली कर ली। 2025 में भी FIIs से ज्यादा उम्मीद नहीं है। हालांकि 2025 में निगेटिव रिटर्न की आशंका नहीं है। बाजार को घरेलू निवेशकों की खरीदारी से सहारा जारी रहेगा। 2025 में निफ्टी 50 का रिटर्न 2024 जैसा ही रहेगा। लेकिन एनएसई 500 जैसे ब्रॉडर इंडेक्स के रिटर्न पर दबाव रहेगा। मिड और स्मॉल कैप के लिए कम से कम 2025 की पहली तिमाही पेन फुल रहेगी। 2025 की पहली छमाही मिड-स्मॉलकैप के लिए मुश्किल रहेगी। उसके बाद का मूव अमेरिका में ट्रंप के फैसले पर बहुत ज्यादा निर्भर करेगा। टैरिफ और एच-1 बी पर ट्रंप के रवैए को देखकर ही हमें कॉल लेना होगा।