Get App

Multibagger stocks: 2025 के 12 मल्टीबैगर स्टॉक्स! 3400% तक का दिया रिटर्न, मालामाल हुए निवेशक

Multibagger stocks: 2025 में कुछ मिड और स्मॉल कैप कंपनियों ने 200% से लेकर 3,400% तक रिटर्न दिया। इनमें RRP Semiconductors से लेकर CIAN Agro Industries तक शामिल हैं। इन कंपनियों में लगातार रेवेन्यू और प्रॉफिट ग्रोथ दिख रही है। चेक करें पूरी लिस्ट

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 24, 2025 पर 11:36 PM
Multibagger stocks: 2025 के 12 मल्टीबैगर स्टॉक्स! 3400% तक का दिया रिटर्न, मालामाल हुए निवेशक
RRP Semiconductors इस साल का सबसे बेस्ट परफॉर्मर रहा, जिसका शेयर ₹181.90 से ₹6,378.85 तक बढ़ा और 3,406% का रिटर्न दिया।

Multibagger stocks: 2025 में शेयर बाजार में कुछ कंपनियों ने जबरदस्त रिटर्न दिया है। जनवरी से 23 सितंबर तक, Sensex और Nifty में सिर्फ 5% का मामूली रिटर्न रहा, लेकिन कुछ मिड और स्मॉल कैप कंपनियों ने 200% से लेकर 3,400% तक का रिटर्न दिया। इन कंपनियों की खासियत यह है कि ये तेजी से कारोबार बढ़ा रही हैं। इनमें लगातार रेवेन्यू और प्रॉफिट ग्रोथ दिख रही है। आइए जानते हैं 2025 के अब तक के सबसे हाई परफॉर्मिंग 12 स्टॉक्स।

RRP Semiconductors

RRP Semiconductors इस साल का सबसे बेस्ट परफॉर्मर रहा, जिसका शेयर ₹181.90 से ₹6,378.85 तक बढ़ा और 3,406% का रिटर्न दिया। यह कंपनी घरेलू चिप सप्लायर के रूप में उभरी, खासकर भारत की सेमीकंडक्टर पॉलिसी के दौरान। FII इनफ्लो और क्षमता विस्तार की योजनाओं ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया।

Midwest Gold Ltd

सब समाचार

+ और भी पढ़ें