Get App

25 पैसे का ऐसा सिक्का आपको रातोंरात बना सकता है लखपति, जानें कैसे

आपको पुराने सिक्के इकट्ठा करने का शौक है तो ये शौक आपको घर बैठे लखपति बना सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 23, 2021 पर 4:51 PM
25 पैसे का ऐसा सिक्का आपको रातोंरात बना सकता है लखपति, जानें कैसे

आपको पुराने सिक्के इकट्ठा करने का शौक है तो ये शौक आपको घर बैठे लखपति बना सकता है। अगर आपके पास 25 पैसे का सिल्वर कलर का सिक्का है तो आप ऑनलाइन इसे बेचकर 1.50 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। 25 पैसे का ऐसा सिक्का आपको फायदा पहुंचा सकता है।

यहां बेचना होगा सिक्का

पुराने सिक्कों और नोट की इंडियामार्ट डॉट कॉम (indiamart.com) पर बोलियां लगाई जाती है। अगर आप पुराने सिक्कों को इकट्ठा करने का शौक रखते हैं तो यहां आप सिक्के बेच सकते हैं। अगर आपको पुराने सिक्के इकट्ठा करने का शौक है तो आप अपने सिक्कों के खजाने में चेक कर सकते हैं।

सिक्का बेचने के लिए करना होगा ये काम

सिक्के की फोटो दोनों साइड से खींचकर वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। इसके बाद लोग इस सिक्के पर बोली लगाएंगे, जो व्यक्ति ज्यादा पैसे का ऑफर करेगा, आप उसे ये सिक्का बेच सकते हैं।

5 पैसे और 10 पैसे के सिक्के की भी लगती है बोली

अगर आपके पास 5 पैसे और 10 पैसे के सिक्के हैं तो भी आप उन्हें बेचकर पैसा कमा सकते हैं। हालांकि यहां पर शर्त यह है कि आपके पास ये सिक्के ऐसे होने चाहिए, जिन पर मां वैष्णो देवी की तस्वीर छपी हो और इन्हें 2002 में जारी किया गया हो। आप ऐसे सिक्कों को बेचकर पैसा कमा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें