भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (1 अप्रैल) को भारी गिरावट आई। इसकी सबसे बड़ी अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप की रेसीप्रोकल टैरिफ लागू करने को लेकर दी गई डेडलाइन है, जो कि 2 अप्रैल है। मंगलवार को Nifty 500 के 6 स्टॉक्स समेत 7 चर्चित कंपनियों के शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। आइए जानते हैं ये स्टॉक्स कौन से हैं:
टाटा ग्रुप के यह स्टॉक मंगलवार को 3% गिरा। 2025 में टाटा एलेक्सी अब तक 25% नीचे जा चुका है। यह अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर से 44% नीचे है।
टाटा ग्रुप के एक अन्य स्टॉक टाइटन में 2.5% की गिरावट आई। यह दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला के सबसे अधिक होल्डिंग वाले स्टॉक्स में से एक था। टाइटन 2025 में 8% गिरा है। यह स्टॉक अब ₹3,000 के नीचे है और अपने उच्चतम स्तर से 23% गिर चुका है।
मेट्रोपोलिस का स्टॉक 2.1% गिरकर ₹1,515 पर आ गया। 2025 में यह 25% गिर चुका है। मेट्रोपोलिस अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर से 34% नीचे है।
UCO बैंक का स्टॉक 12% गिरा। इसने पिछले 1 महीने की सारी बढ़त एक ही दिन में गंवा दी। साल 2025 में UCO बैंक अब तक 29% गिर चुका है। यह स्टॉक अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर से लगभग आधा हो चुका है, जो कि 62 रुपये है।
सेंट्रल बैंक के शेयर में मंगलवार को 3.6% गिरावट आई। यह अपने उच्चतम स्तर से 44% नीचे आ गया है। 2025 में सेंट्रल बैंक का स्टॉक 23% गिर चुका है।
इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) के स्टॉक ने मंगलवार 3.3% का गोता लगाया। यह अब तक 2025 में 27% नीचे जा चुका है। अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर से यह 50% नीचे है।
पंजाब एंड सिंध बैंक के स्टॉक में 20% गिरावट आई। अब यह अपने QIP मूल्य से नीचे ट्रेड कर रहा है। 2025 में यह 29% गिर चुका है और अपने उच्चतम स्तर से 53% नीचे है। हालांकि यह Nifty 500 का हिस्सा नहीं है।