CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार ने 11 मार्च को 70 से ज्यादा कंपनियों को ऑटो कंपोनेंट प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के लिए अंतिम तौर पर चुन लिया है। PLI स्कीम के लिए चुनी गई इन कंपनियों की सूची में Maruti Suzuki,Toyota Components, Delphi TVS, Hella India, Dana Group, Bosch, Minda Industries, Tata Auto Components, Bharat Forge जैसी कंपनियां शामिल हैं।
