Aarti Drugs के शेयर में गिरावट के बाद तेजी लौटी, USFDA के इंस्पेक्शन में मिली हैं 7 खामियां

Aarti Drugs Share Price: कंपनी का कहना है कि कोई भी ऑब्जर्वेशन डेटा इंटीग्रिटी से जुड़ा नहीं है। आरती ड्रग्स सभी मसलों को हल करने के लिए USFDA के साथ मिलकर काम करेगी। अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 16% घटकर 555.34 करोड़ रुपये रह गया। शुद्ध मुनाफा 30.6% की गिरावट के साथ 33.27 करोड़ रुपये पर आ गया

अपडेटेड Sep 23, 2024 पर 4:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जांच में ऑब्जर्वेशंस के मिलने का मतलब है खामियां पाया जाना।

Aarti Drugs Stock Price: फार्मा सेक्टर की कंपनी आरती ड्रग्स के शेयरों में 23 सितंबर को इंट्राडे में पहले 3 प्रतिशत की गिरावट और बाद में 3 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। कंपनी को यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) से 7 ऑब्जर्वेशन मिले हैं। आरती ड्रग्स का शेयर बीएसई पर सुबह ​लाल निशान में 521 रुपये पर खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से लगभग 3 प्रतिशत तक गिरकर 510.2 रुपये के लो तक गया। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से 3 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 542.35 रुपये के हाई तक गया।

कारोबार बंद होने पर शेयर 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 531.80 रुपये पर सेटल हुआ। पिछले 6 महीनों में शेयर की कीमत 17 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने पिछले सप्ताह के आखिर में शेयर बाजारों को बताया था कि USFDA ने 12-20 सितंबर 2024 के बीच कंपनी की तारापुर, महाराष्ट्र में स्थित API मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का इंस्पेक्शन किया था। इसके बाद आरती ड्रग्स को USFDA की ओर से Form 483 में 7 ऑब्जर्वेशन मिले हैं। जांच में ऑब्जर्वेशंस के मिलने का मतलब है खामियां पाया जाना।

USFDA के साथ मिलकर इश्यूज को हल करेगी कंपनी


Aarti Drugs का कहना है कि कोई भी ऑब्जर्वेशन डेटा इंटीग्रिटी से जुड़ा नहीं है। आरती ड्रग्स की वित्तीय सेहत, ऑपरेशंस या अन्य एक्टिविटीज पर इन ऑब्जर्वेशंस का कोई असर नहीं होगा। कंपनी ने यह भी कहा है कि वह सभी मसलों को हल करने के लिए USFDA के साथ मिलकर काम करेगी।

Glenmark Pharma का शेयर 8% भागा, USFDA के इंस्पेक्शन में औरंगाबाद यूनिट के पास होने से बढ़ी खरीद

अगस्त में मंजूर हुआ था 59.85 करोड़ का शेयर बायबैक

इस साल अगस्त महीने में आरती ड्रग्स के बोर्ड ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 6.65 लाख शेयरों का बायबैक मंजूर किया था। यह कंपनी की कुल पेड अप इक्विटी शेयरों के 0.72 प्रतिशत के बराबर है। बायबैक के लिए कीमत 900 रुपये प्रति शेयर तय की गई थी। इस तरह शेयर बायबैक का साइज 59.85 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Inox Wind ने सिक्योर की ₹2200 करोड़ की बैंक फैसिलिटी, शेयर ने क्रिएट किया 52 वीक का नया हाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।