Acme Solar Holdings Share: कमजोर मार्केट में रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी एक्मे सोलर होल्डिंग्स (Acme Solar Holdings) के शेयरों में शुक्रवार 27 मार्च अच्छी बढ़त देखने को मिली। यह तेजी कंपनी के प्रोजेक्ट कमीशनिंग के घोषणा के बाद आई। साथ ही ब्रोकरेज फर्म द्वारा शेयर को मिली Buy रेटिंग ने भी सेटीमेंट को और सपोर्ट दिया, जिसके कारण शेयर कमजोर बाजार में भी जोरदार छलांग लगाता दिखाई दिया।
