Get App

Adani Group की कंपनी का इसी हफ्ते आएगा QIP! शेयर बाजार से ₹5,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

अदाणी ग्रुप अपनी एक कंपनी की शेयर बिक्री करके फंड जुटाने की तैयारी में है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) इस हफ्ते 600 मिलियन डॉलर (करीब 5,000 करोड़ रुपये) की शेयर बिक्री लॉन्च कर सकती है। यह फरवरी 2023 के बाद पहली बार है, जब अदाणी ग्रुप की कोई कंपनी शेयर मार्केट के जरिए फंड जुटाने जा रही है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 30, 2024 पर 10:00 AM
Adani Group की कंपनी का इसी हफ्ते आएगा QIP! शेयर बाजार से ₹5,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी
Adani Energy Solutions के QIP में तीन विदेशी निवेशकों ने भाग लेने के लिए दिलचस्पी दिखाई है

अदाणी ग्रुप अपनी एक कंपनी की शेयर बिक्री करके फंड जुटाने की तैयारी में है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) इस हफ्ते 600 मिलियन डॉलर (करीब 5,000 करोड़ रुपये) की शेयर बिक्री लॉन्च कर सकती है। यह फरवरी 2023 के बाद पहली बार है, जब अदाणी ग्रुप की कोई कंपनी शेयर मार्केट के जरिए फंड जुटाने जा रही है। इससे पहले अदाणी ग्रुप की अदाणी एंटरप्राइजेज ने फरवरी 2023 में 2.3 अरब डॉलर का भारी-भरकम FPO लॉन्च किया था। हालांकि हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट आने के बाद इस FPO को पूरी तरह सब्सक्राइब होने के बावजूद वापस ले लिया गया था।

हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप में शेयर की कीमतों में छेड़छाड़ और टैक्स हैवेन देशों के गलत इस्तेमाल सहित कई अन्य आरोप लगाए थे। हालांकि अदाणी ग्रुप ने इन सभी आरोपों का खंडन किया। हालांकि इस खंडन के बावजूद इसके शेयरों में तगड़ी गिरावट आई थी और 2023 के अंत तक ग्रुप की कुल मार्केट वैल्यू में करीब 100 अरब डॉलर से अधि की कमी आ गई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए फंड जुटाने की योजना बनाई है। बता दें कि QIP एक तरीका है, जिसका इस्तेमाल करके शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां अक्सर बड़े संस्थागत निवेशकों से फंड जुटाती हैं।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि कम से कम तीन विदेशी निवेशकों ने इस QIP में भाग लेने में दिलचस्पी दिखाई है और इन तीनों ने इससे पहले भारत में निवेश नहीं किया हुआ है। खबर लिखे जाने तक अदाणी ग्रुप का इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था। शेयर बिक्री पर अडानी को सलाह देने वाले बैंकरों में SBI कैपिटल मार्केट्स, जेफरीज और ICICI सिक्योरिटीज शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें