Adani Energy Solutions Stock Price: अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में 21 मार्च को दिन में लगभग 4 प्रतिशत तक की तेजी आई। बीएसई पर कीमत 846.15 रुपये के हाई तक गई। कारोबार खत्म होने पर शेयर 2 प्रतिशत बढ़त के साथ 831.45 रुपये पर सेटल हुआ।कंपनी को गुजरात में 2,800 करोड़ रुपये का पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट ग्रीन हाइड्रोजन/अमोनिया मैन्युफैक्चरिंग के लिए है। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने शेयर बाजार को बताया है कि वह गुजरात के मुंद्रा में ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया के मैन्युफैक्चरिंग के लिए ग्रीन इलेक्ट्रॉन की सप्लाई करेगी।
