Adani Energy Solutions shares: अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 7 नवंबर को कारोबार के दौरान 9 पर्सेंट से भी ज्यादा लुढ़क गया। दरअसल, MSCI ने नवंबर की समीक्षा में इस स्टॉक को अपने स्टैंडर्ड इंडेक्स में नहीं जोड़ा है। बीएसई, वोल्टास, अलकेम लैबोरेटरीज, कल्याण ज्वैलर्स और ओबेरॉय रियल्टी जैसे शेयर अब MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स का हिस्सा होंगे।
