Adani Enterprises Q2 Results: अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के लिए सितंबर तिमाही धमाकेदार रही। सितंबर तिमाही में इसका शुद्ध करीब आठ गुना बढ़ गया। इस दौरान रेवेन्यू में भी 16 फीसदी की तेजी आई। इस शानदार नतीजे का असर शेयरों पर भी दिखा और यह रेड जोन से ग्रीन जोन में पहुंच गया। आज BSE पर यह 1.46 फीसदी की बढ़त के साथ 2841.45 रुपये के भाव (Adani Enterprises Share Price) पर बंद हुआ है। इससे पहले यह 2.37 फीसदी की गिरावट के साथ 2734.00 रुपये के भाव तक टूट गया था लेकिन शानदार नतीजे आने पर यह 2.21 फीसदी की बढ़त के साथ 2862.30 रुपये के भाव पर पहुंच गया था।
