Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों की तेजी इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भी जारी है। ग्रुप की दस में से छह कंपनियों के शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए। वहीं बाकी चार में से तीन कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी तो एक के शेयर रेड जोन-ग्रीन जोन में घूम रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने एक एक्सपर्ट पैनल और बाजार नियामक सेबी को अदाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट की जांच का आदेश दिया है जिसका अदाणी ग्रुप के शेयरों पर पॉजिटिव असर दिख रहा है। वहीं अमेरिकी निवेशक फर्मों से भी इसे बड़ा सहारा मिला है।
