Get App

Adani Group Stocks: Adani Power के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, लेकिन ICRA ने गिरा दी Adani Ports की रेटिंग

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप की कंपनियों के लिए आज मिला-जुला दिन रहा है। देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में अदाणी की पॉवर कंपनी Adani Power के पक्ष में फैसला सुनाया। वहीं दूसरी तरफ अदाणी की पोर्ट कंपनी Adani Ports and Special Economic Zone की रेटिंग में ICRA ने कटौती की है। इक्रा ने अदाणी पोर्ट्स के आउटलुक को स्टेबल से निगेटिव कर दिया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 06, 2023 पर 12:20 PM
Adani Group Stocks: Adani Power के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, लेकिन ICRA ने गिरा दी Adani Ports की रेटिंग
Adani Group की कंपनियों 10 में से 6 स्टॉक्स अपर सर्किट पर पहुंच गए हैं। Adani Ports आज करीब तीन फीसदी मजबूत हुए हैं जबकि Adani Power अपर सर्किट पर है।

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप की कंपनियों के लिए आज मिला-जुला दिन रहा है। देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में अदाणी की पॉवर कंपनी Adani Power के पक्ष में फैसला सुनाया। वहीं दूसरी तरफ अदाणी की पोर्ट कंपनी Adani Ports and Special Economic Zone की रेटिंग में ICRA ने कटौती की है। इक्रा ने अदाणी पोर्ट्स के आउटलुक को स्टेबल से निगेटिव कर दिया है। अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों की बात करें तो इसके 10 में से 6 स्टॉक्स अपर सर्किट पर पहुंच गए हैं। अदाणी पोर्ट्स आज करीब तीन फीसदी मजबूत हुए हैं जबकि अदाणी पॉवर अपर सर्किट पर है।

Adani Ports की रेटिंग में कटौती क्यों

अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर औंधे मुंह गिर पड़े। ग्रुप की फाइनेंशियल फ्लेक्सिबिलिटी में गिरावट के चलते इक्रा ने इसके आउटलुक में बदलाव कर स्टेबल से निगेटिव कर दिया है। इक्रा के मुताबिक ग्रुप की मजबूत फाइनेंशियल फ्लेक्सिबिलिटी और कम दर पर अधिक अवधि का उधार लेकर अपने कर्ज के बड़े हिस्से को रिफाइनेंस करने का अदाणी पोर्ट्स का ट्रैक रिकॉर्ड, इसकी मजबूती थी। इसमें से ज्यादार उधार विदेशी डेट कैपिटल मार्केट से हासिल किया गया। अब हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के चलते इस पर निगेटिव असर पड़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें