Adani Total Gas Share Price: बुधवार को लगातार पांचवे कारोबारी दिन अदाणी टोटल गैस के शेयर मजबूत हुए और उछलकर एक साल के नए हाई पर पहुंच गए। इसके शेयरों को लेकर निवेशकों में खरीदारी को लेकर लगातार दिलचस्पी बनी हुई है। तीन महीने में इसके शेयर करीब 83% उछलकर और इस महीने करीब 31% उछलकर अदाणी टोटल गैस का शेयर नई ऊंचाई पर पहुंचा था। इसमें से 16% से अधिक तेजी तो सिर्फ एक ही दिन बुधवार 27 मई को आई। बाजार के जानकारों के मुताबिक इसकी तेजी अभी थमने वाली नहीं दिख रही है यानी कि अभी यह और ऊपर चढ़ सकता है। अभी की बात करें तो बुधवार को बीएसई पर यह 13.35% की बढ़त के साथ ₹808.10 पर बंद हुआ था। इंट्रा-डे में यह 16.33% चढ़कर एक साल के हाई ₹829.35 तक पहुंचा था।
