Get App

Aditya Vision Shares: जीएसटी अधिकारियों के छापे के बाद 4% टूटा शेयर, 7 वेयरहाउस जब्त, 3 स्टोर्स भी हुए बंद

Aditya Vision Share Price: इलेक्ट्रॉनिक रिटेल कंपनी आदित्य विजन (Aditya Vision) के परिसरों पर टैक्स अधिकारियों ने छापेमारी कर तलाशी की। इस खबर के बाद आदित्य विजन के शेयर आज 9 अप्रैल को 4 फीसदी से अधिक लुढ़क गए। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि उसकी उत्तर प्रदेश में मौजूद फैसिलिटीज पर टैक्स अधिकारियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 09, 2024 पर 2:51 PM
Aditya Vision Shares: जीएसटी अधिकारियों के छापे के बाद 4% टूटा शेयर, 7 वेयरहाउस जब्त, 3 स्टोर्स भी हुए बंद
GST अथॉरिटीज ने Aditya Vision के 7 अस्थायी गोदामों और 3 स्टोर्स को बंद करने का आदेश दिया

Aditya Vision Share Price: इलेक्ट्रॉनिक रिटेल कंपनी आदित्य विजन (Aditya Vision) के परिसरों पर टैक्स अधिकारियों ने छापेमारी कर तलाशी की। इस खबर के बाद आदित्य विजन के शेयर आज 9 अप्रैल को 4 फीसदी से अधिक लुढ़क गए। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि उसकी उत्तर प्रदेश में मौजूद फैसिलिटीज पर टैक्स अधिकारियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। कंपनी ने बताया कि यूपी गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) अथॉरिटीज ने 8 अप्रैल को उनके 7 अस्थायी गोदामों को जब्त करने और 3 दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया।

दोपहर 2 बजे के करीब आदित्य विजन के शेयर 4.38 फीसदी गिरकर 3,258.25 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। पिछले एक साल में इस शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 100% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

कंपनी ने नियामकीय फाइलिंग में कहा, "हम यह सूचित करना चाहते हैं कि यूपी स्टेट जीएसटी के अधिकारियों ने सोमवार 8 अप्रैल को उसके यूपी में स्थित सभी शोरूम और वेयरहाउस पर तलाशी ली। अधिकारियों ने 8 अप्रैल की देर रात 7 अस्थायी गोदामों के लिए जब्ती का आदेश और तीन दुकानों के लिए बंद का आदेश जारी किया।" कंपनी ने बताया कि उसने अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया है और उन्हें जरूरी जानकारी मुहैया कराया गया है।

फाइलिंग में कहा गया है, "हम एक नैतिक और कानून का पालन करने वाली कंपनी है। हम कॉरपोरेट गवर्नेंस के सबसे अच्छे प्रथाओं का पालन करने में विश्वास करते हैं। हम अधिकारियों के इन एक्शन के खिलाफ जरूरी कदम उठा रहे हैं। हमारे आकलन में GST विभाग के इस कदम का सीमित वित्तीय असर पड़ेगा, जिसमें 3 स्टोर्स से होने वाली बिक्री और 7 अस्थायी गोदामों के जब्ती शामिल है। कंपनी अपने कारोबार को तुरंत सामान्य करने के लिए सभी कदम उठा रही है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें